प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने लोकभवन मार्च की घोषणा की है। आरजेडी ने नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवा, कॉलेज के छात्र-छात्राओं से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है। इस मार्च के जरिये राज्यपाल को छात्रों की समस्याओं की जानकारी दी जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कोई भी प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी तरीके से नहीं हो रही है। इस कारण योग्य अभियार्थियों का चयन मुश्किल हो गया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बिहार सबसे पीछे है। देश में बिहार की नामांकन दर सबसे कम और स्कूल छोड़ने की दर सबसे अधिक है। लगातार सामने आ रहे विवाद छात्रों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।