श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार इस्कॉन मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना कर सीएम और पूर्व सीएम ने राज्य में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस्कॉन मंदिर के तीसरे तल पर सम्राट चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर झूला झुलाया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।