यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की तीन दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए आरबीआई ने 27 सितंबर 2026 (रविवार) को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों को खुला रखने का निर्देश दिया है।
बैंककर्मी विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर 2026 तक हड़ताल पर रहेंगे। 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने से बैंकों में काम 5 दिनों तक बाधित रहेगा।
बैंक उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर आरबीआई ने 27 सितंबर (रविवार) को सभी बैंक शाखा, ऑफिस, एटीएम से जुड़ी शाखा और करेंसी चेस्ट चालू रखने की मंजूरी दी है।
वित्त मंत्रालय और बैंक प्रबंधन ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील की है। इससे पहले देश के सरकारी बैंककर्मी 11 सितंबर 2026 को हड़ताल पर थे। 12 सितंबर को दूसरे शनिवार और 13 सितंबर को रविवार के कारण बैंकों में काम-काज 3 दिनों के बाद सामान्य हुआ।