मुख्य समाचार

बिहार में खनिजों की खोज, ई-नीलामी में केंद्र करेगा सहयोग 

बिहार में खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक अन्वेषण, खनिज ब्लॉक के विकास और पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया को गति देने के लिए पटना में बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, राज्य के खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट एवं एमईसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान भागलपुर जिला में कोयला संसाधनों के दोहन की संभावनाओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार में उपलब्ध खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीक आधारित उपयोग की दिशा में केंद्र सरकार सहयोग करेगी। भूमिगत कोयला गैसीकरण की संभावनाओं पर समीक्षा होगी। निवेशकों को तकनीकी संभावनाओं की जानकारी देने के लिए पटना में रोड शो होगा।

बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारी कोशिश है कि खनिज संसाधन की पूरी प्रक्रिया एक निश्चित समय पर हो। केंद्र सरकार और संबंधित संस्थानों के समन्वय से बिहार के खनिज क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी। खनिज क्षेत्र में निवेश, खनिज आधारित औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा और राजस्व की संभावनाओं पर बैठक में चर्चा हुई।
 


संबंधित खबरें