मुख्य समाचार

बिहार-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए मंथन

बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए पटना में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी शामिल हुए। 

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च जिम्मेदारी है। बिहार-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए एसएसबी, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों में समन्वय जरूरी है। 

सीएम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज, नकली नोट, नशीले सामान की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन पर कड़ी नजर और नकली नोटों की पहचान के लिए आवश्यक मशीन उपलब्ध होनी चाहिए।

समीक्षा बैठक में चर्चा हुई कि सीमावर्ती जिलों के डीएम एवं एसपी की केंद्रीय सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों के साथ नियमित मासिक बैठक जरूरी है। गैर पंजीकृत धार्मिक स्थलों की पहचान कर कानून एवं नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें। संवेदनशील क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत होनी चाहिए। 
 


संबंधित खबरें