यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक की बैंक हड़ताल को वापस ले लिया है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के साथ 27 सितंबर की देर रात बैठक हुई। विभिन्न मांगों को लेकर IBA से मिले आश्वासन के बाद UFBU ने 3 दिवसीय बैंक हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया।
बैंक यूनियंस की मुख्य मांगों में सप्ताह में 5 दिनों का काम, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम लागू करने में यूनियन की सहमति और समय-समय पर पेंशन अपडेट करना है। IBA ने सभी मांगो पर विचार करने के लिए हाई लेवल कमिटी के गठन का भरोसा दिया है।