मुख्य समाचार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने 30 करोड़ का चेक सीएम सम्राट को सौंपा 

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने 30 करोड़ रुपये का चेक सीएम सम्राट चौधरी को दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने यह राशि बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) की ओर से मुख्यमंत्री को दी। 

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बीएमएसआईसीएल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में जरूरतमंद लोगों के काम आएगी। स्वास्थ्य मंत्री के साथ विभाग के सचिव कुमार रवि और बीएमएसआईसीएल के एमडी सुब्रत कुमार सेन थे।    
 


संबंधित खबरें