मुख्य समाचार

पटना में राष्ट्रपिता को राज्यपाल, सीएम ने श्रद्धांजलि दी

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राज्यपाल सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धांजलि दी। सभी ने राष्ट्रपिता की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया। 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने राष्ट्र गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों को गाया। मुख्यमंत्री ने बापू की वेशभूषा में पधारे सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की। 

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। 
 


संबंधित खबरें