मुख्य समाचार

महासप्तमी पर सीएम सम्राट ने मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के कई मंदिर एवं पूजा पंडाल पहुंचे। मां दुर्गा की आराधना कर उन्होंने राज्य में शांति एवं समृद्धि की कामना की। देवी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मां की कृपा हम सब पर बनी रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

सीएम ने इन पूजा पंडालों का किया दर्शन : श्री दुर्गा पूजा समिति जगदेव पथ, भद्र काली मंदिर बोरिंग रोड, बोरिंग रोड चौराहा, शिव मंदिर खाजपुरा, राजा बाजार महावीर स्थान, दुर्गा आश्रम मंदिर शेखपुरा और गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी।

मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एमएलए संजीव चौरसिया, एमएलसी संजय मयूख, बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह एवं आयोजक मौजूद रहे।


संबंधित खबरें