राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव (ACS) सीके अनिल और अरविंद चौधरी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार राज्य योजना पर्षद में परामर्शी सीके अनिल अब शिक्षा विभाग का काम देखेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय में तैनात अरविंद चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
बिहार में कृषि उत्पादन आयुक्त का पद लंबे समय से रिक्त था। यह पद काफी महत्वपूर्ण है। लगभग 8 वर्ष पहले तक कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी ही नियुक्त होते थे। बाद में प्रधान सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारियों को कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिल गई।