मुख्य समाचार

मुजफ्फरपुर : PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, 1 की मौत

मुजफ्फरपुर शहर में क्षतिग्रस्त पीएनजी पाइपलाइन से हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत और छह के घायल होने की सूचना है। घटना शहर के गोबरसही-डुमरी क्षेत्र की है। हॉस्पिटल में भर्ती घायलों की स्थिति गंभीर है। 

सोमवार की दोपहर नाला निर्माण के लिए खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में जोरदार धमाका हुआ। समीप के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

फायर ब्रिगेड, जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की। मुजफ्फरपुर में पीएनजी डिस्ट्रिब्यूशन का काम देख रही आईओसी की टेक्निकल टीम को रिसाव पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों के निर्देशों की अनदेखी : राज्य सरकार के निर्माण कार्य से जुड़े विभाग प्रायः पीएनजी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों की सुरक्षा संबंधित निर्देशों की अनदेखी करते हैं। कंपनियों का निर्देश है कि जब भी कोई निर्माण कार्य हो। खासकर जब सड़क की खुदाई करनी पड़े। उससे पहले पीएनजी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों को जानकारी दें। मुजफ्फरपुर शहर में नाला निर्माण के लिए खुदाई का काम हो रहा था। यदि इसकी जानकारी पहले से होती, तो यह हादसा नहीं होता। 
 


संबंधित खबरें