पटना। होटल मौर्या के बाॅलीवुड ट्रीट में ओरिएंटल फूड फेस्टिवल चल रहा है। फेस्टिवल 15 अक्टूबर 2017 तक है। इसमें चीन, जापान, मलेशिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया व कोरिया समेत कई देशों के व्यंजनों को शामिल किया गया है। जीएम बीडी सिंह ने बताया कि राजधानी वासियों की रुचि को देखते हुए यह आयोजन किया गया है। ये व्यंजन एक बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध हैं।
टाॅम यम सूप, वेज पाॅपकर्न, ड्रेगन पनीर, इंडोनेशियन वेज करी, मलेशियन वेज करी, कोला चिकन, चिली साॅस, चिकन सेगो, फिश फकेट, चिकन कंग पे, फिश इन ओस्टर साॅस, थाई फिश येलो करी व चाॅकलेट मोमा लोगों को पसंद आ रहे हैं। खास बात यह है कि सभी आइटम मात्र 145 से 330 रुपये में उपलब्ध हैं। मौके पर बाॅलीवुड ट्रीट के इंचार्ज निशिथ, शेफ अशा तमंग, ब्रजेश कुमार सिंह व दिलीप मौजूद थे।