पटना। पीसी ज्वैलर्स बेहतरीन डिजाइन और सही कीमत की बदौलत ज्वैलरी बाजार में अपनी पहचान बना चुका है। 2005 में करोलबाग के एक शोरूम से शुरू हुआ सफर आज काफी आगे निकल चुका है। आज कंपनी के देश में 80 शोरूम हैं। इसका श्रेय कंपनी के एमडी बलराम गर्ग को जाता है। कंपनी के ग्रोथ का ही परिणाम है कि 1ः1 बोनस देने के बाद कंपनी का शेयर प्राइस (16 अक्टूबर को) 375 रुपये है। पीसी का शेयर 2012 में बाजार में आया था।
पीसी ज्वैलर्स पटना के प्रबंधक बताते हैं कि बिहार में कंपनी के तीन शोरूम पटना, गया व भागलपुर में हैं। कंपनी का ज्वैलरी बाजार में 30 फीसदी शेयर है। यह सब आकर्षक डिजाइनिंग व वाजिब कीमत की वजह से है। ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा लक्ष्य है। फिल्म इंडस्ट्री भी पीसी की ज्वैलरी को पसंद करती है। अक्षय कुमार और ट्विंकल कंपनी का विज्ञापन कर रहे हैं।
प्रबंधक का कहना है कि ज्वैलरी में मेकिंग चार्ज भी अहमियत रखता है। इंटरनैशनल डिजाइन के बावजूद मेकिंग चार्ज 7 से 20 फीसदी है। चेन और बैंगल्स पर मेकिंग चार्ज 7 से 20 फीसदी है जबकि रिंग पर 12 से 20 फीसदी है। कंपनी के किसी भी शोरूम से खरीदारी पर देश में कहीं भी एक्सचेंज व सर्विस की सुविधा है। सभी ज्वैलरी हाॅलमार्क हैं। डायमंड जीआईई और आईजीआई से सर्टिफाइड हैं।
ज्वैलरी की खरीददारी पर वित्त मंत्रालय के निर्देश पर प्रबंधक ने बताया कि सरकार के नियमों का पालन अनिवार्य है। दो लाख से अधिक की खरीददारी पर केवाईसी जरूरी है।