पटना। बिहार का जाना-पहचाना बादशाह अगरबत्ती घर-घर खुशबू फैला रहा है। आज इसके 100 से अधिक प्रोडक्ट हैं। इनमें केसरिया चंदन, स्वर्ण चंपा, पीस आॅफ माइंड, इवा, पंचरत्न, इबादत, इनायत, कीर्तन, चंदन, डमरू व मैजिक मोमेंट खास हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। कंपनी के प्रबंध निदेशक बबलू जी का कहना है कि सभी प्रोडक्ट प्राकृतिक उत्पाद से निर्मित हैं। ग्राहकों को एक जगह सभी प्रोडक्ट उपलब्ध हो। इसके लिए कंपनी ने अपना शोरूम इस्ट बोरिंग कैनाल रोड में ललिता होटल के समीप खोला है। यह बिहार में अगरबत्ती का पहला शोरूम है। यहां 500 रुपये या उससे अधिक की खरीददारी पर एक निश्चित उपहार मिल रहा है। साथ ही शोरूम की पहली वषगांठ पर लकी ड्राॅ भी होगा।