मुख्य समाचार

बीबीटीआरसी व कैनोस के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में करार

पटना। बिहार बर्न एंड ट्राॅमा रिसर्च सेंटर (बीबीटीआरसी) पटना और कोरियन कंपनी कैनोस के बीच स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में करार हुआ है। कैनोस कंपनी के स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उत्पाद हैं। इन उत्पादों को भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, वर्मा एवं भूटान के बाजार में विक्रय के लिए कंपनी ने बीबीटीआरसी को अधिकृत किया है। होटल पनाश में समझौता ज्ञापन पर कैनोस कंपनी के अध्यक्ष चुंग ली एवं बीबीटीआरसी के निदेशक भुवन भास्कर ने हस्ताक्षर किया। विधायक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि यह एमओयू बढ़ते बिहार का संकेत है। इससे एक बेहतर संदेश जाएगा। 
कैनोस के उत्पाद कमर व गर्दन दर्द, तनाव, मधुमेह एवं मोटापा पर नियंत्रण करने में सहायक होंगे। प्रोडक्ट 22 हजार से 2.50 लाख रुपये के बीच उपलब्ध हैं। बीबीटीआरसी फिलहाल पटना, दरभंगा, छत्तीसगढ़ एवं नोएडा में बर्न हाॅस्पिटल का संचालन कर रहा है। मौके पर बीबीटीआरसी के एमडी डाॅ केएन तिवारी एवं अरोरा ट्रेडिंग के सीईओ राकेश कुमार भी मौजूद थे।    
 


संबंधित खबरें