पटना। डिजिटल ट्रांसफाॅर्मेशन मे लंबे समय से काम कर रही आस्ट्रिक ग्रुप ने गुरुवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के अंतर्गत एक कौशल विकास केंद्र कीे शुरुआत की है। खाजपुरा,बेली रोड स्थित इस केंद्र में कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट व जीएसटी असिस्टेंट की पढ़ाई होगी। केंद्र का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर विधायक संजीव कुमार चौरसिया भी मोजूद थे । श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य ऐसे नौजवानों को कौशल पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जो दसवीं या बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके हैं।
आस्ट्रिक के निदेशक पीके सिन्हा ने कहा कि बिहार के युवाओं के लिए यह केंद्र काफी उपयोगी होगा। यह केंद्र उनके लिए बहुआयामी रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक होगा। केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न्न कार्यों में सक्षम बना कर उन्हें रोजगार दिलाना है। इस योजना के अंतर्गत आज 100 युवाओं का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। इस केंद्र से मिला प्रमाणपत्र समस्त भारत में मान्य होगा।
नेशनल स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री की स्टेट रेप्रेजेंटेटिव भावना वर्मा ने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षण राष्ट्रीय मानकों पर दिया जायेगा। कंपनी की महिला निदेशक रिमझिम सिंह, किरण गुप्ता, कौशल विकास के प्रमुख संजय रंजन और प्रवीण कुमार ने भी अपने विचार रखे।