मुख्य समाचार

बेहतर लाॅ एंड ऑर्डर के लिए जनता का सहयोग भी जरूरी

पटना । सीनियर एसपी मनु महाराज ने बीआईए सभागार में कहा कि पुलिस का काम काफी जवाबदेही का है। हर दिन कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि किसी घटना के प्रति हमारा रेस्पोंस टाइम क्या है। किस सूचना को प्राथमिकता देनी है । उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में आपराधिक गतिविधियों में गिरावट आई है। पुलिस प्रशासन की हमेशा कोशिश होती है कि कम से कम अपराध हो एवं रेस्पोंस टाइम तेज हो। इसके लिए आम नागरिक का सहयोग भी जरूरी हैै । मौके पर बहादुरपुर थाना के 8 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने एसएसपी मनु महाराज एवं एएसपी राकेश कुमार दुबे का अभिनंदन किया था । बीआईए के अध्यक्ष के.पी.एस. केशरी ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हाल के समय में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई है। मामलों का खुलासा भी तेजी से हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पुलिस प्रशासन और ज्यादा तत्परता एवं मुश्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राज्य के विकास में अपना योगदान देगा । मौके पर एसोसिएशन के अधिकारी व सदस्य समेत बड़ी संख्या में कारोबारी मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें