पटना । एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया महिला कल्याण संघ (कल्याणमयी) ने गुरुवार को जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया। वितरण कार्य बोरिंग रोड में किया गया। महिला कल्याण संघ पटना की सचिव सुकन्या सिंह लाहौरिया ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए संघ ने कुछ योजनाएं बनाई हैं,जिन पर शीघ्र काम होगा।