मुख्य समाचार

श्री लंका चैंबर ऑफ काॅमर्स से व्यापार संभावनाओं पर हुई चर्चा

पटना । श्री लंका दौरे पर बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स का प्रतिनिधिमंडल 17 जनवरी से है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ सेन्ट्रल प्रोविंस,केंडी एवं असिस्टेंट हाई कमीशन ऑफ इंडिया के साथ एक बिजनस मीटिंग की। बैठक में द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों की संभावनाओं एवं उसे और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई 

बैठक को चैंबर अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल, राजेश खेतान, सुनील सर्राफ, असिस्टेंट हाई कमीशन ऑफ इंडिया धीरेंद्र सिंह, श्री लंका चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जगत दिसानायके एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। 

चैंबर अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने श्री लंका चैंबर ऑफ काॅमर्स के प्रतिनिधिमंडल को बिहार आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। बैठक में बिहार चैंबर के इस प्रयास को काफी सराहा गया। 

बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के प्रतिनिधिमंडल में ओपी साह, अमित मुखर्जी, राजा बाबू गुप्ता, मुकेश कुमार जैन, विशाल टेकरीवाल, गणेश खेतड़ीवाल, सुरेंद्र मोहन गुप्ता, नवीन कुमार मोटानी व राजेश कुमार अग्रवाल भी हैं। 


संबंधित खबरें