मुख्य समाचार

मानव श्रृंखला में बीआईए भी हुआ शामिल

पटना । बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए)  बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन को जनांदोलन में परिवर्तित करने तथा इसके समूल नष्ट करने के उद्देश्य से आयोजित मानव श्रृंखला में उत्साह के साथ शामिल हुआ । मौर्यालोक शाॅपिंग कांप्लेक्स के नजदीक बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बैनर लगा कर बाल विवाह तथा दहेज प्रथा के दुष्प्रभाव से लोगों को जागरूक किया। मानव श्रृंखला में उपाध्यक्ष संजय भरतिया व रमेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रामलाल खेतान, सदस्य महेश जलान, मनीष तिवारी, सुशील बजाज व यूपी वर्मा समेत बीआईए के कर्मचारी भी मौजूद थे। 


संबंधित खबरें