पटना। सेनको गोल्ड एंड डायमंड ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेना के सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया । साथ ही चित्रकारी,नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन वेस्ट बोरिंग केनाल रोड स्थित शोरूम में हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी मिला।
शोरूम के प्रबंधक कमलेश कुमार ने बताया कि ग्राहकों के लिए भी आकर्षक आॅफर है। डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग पर 75 फीसदी तक एवं एमआरपी पर 10 फीसदी की छूट है। लाइटवेट डायमंड ज्वेलरी की रेंज 6000 रुपये से शुरू है। साथ ही सोने की ज्वेलरी की मेकिंग पर 12.5 फीसदी की छूट है। आॅफर 14 फरवरी तक है।