मुख्य समाचार

निर्यात बंधु स्कीम से रू-ब-रू हुए कारोबारी

पटना । केंद्र सरकार के वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय के उप महानिदेशक (विदेश व्यापार) के साथ बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की शुक्रवार को बैठक हुई । उप महानिदेशक जी.चक्रवर्ती ने निर्यातकों की सुविधा के लिए निर्यात बंधु स्कीम की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य एक्सपोर्ट काउंसिल के माध्यम से निर्यातकों केे लिए विभिन्न योजनाओं को मेला, सेमिनार एवं वर्कशाॅप के माध्यम से बताना है । एक्जिम बैंक के तहत वास्तविक निर्यातकों को प्री लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराना है।

चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि कई व्यवसायी एवं उद्यमी निर्यात क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे जुड़ नहीं पाते हैं। उन्होंने उपमहानिदेशक से अनुरोध किया कि इस तरह की बैठक जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर भी आयोजित हो । केंद्र सरकार का प्रयास है कि अधिक संख्या में व्यवसायी निर्यात क्षेत्र से जुड़कर अपने उत्पाद की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं । इससे व्यवसायियों की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ राजस्व में भी वृद्धि होगी । बैठक में चैंबर के उपाध्यक्ष एनके ठाकुर व मुकेश कुमार जैन, महामंत्री अमित मुखर्जी समेत चैंबर के अधिकारी व सदस्य मौजूद थे । 


संबंधित खबरें