पटना/बिहार कारोबार न्यूज। ओरल कैंसर से बचाव के लिए ओरो डेंटल क्लिनिक लगातार जागरूकता फैला रहा है। रविवार को ऊर्जा पार्क (पटेल नगर) में कैंप का दूसरा दिन था। ओरो डेंटल के डाॅ आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि कैंप के दौरान कई ऐसे लोग मिले, जो गुटखा एवं तंबाकू के सेवन से दांत तो गवा ही चुके हैं, अब संक्रमण के भी शिकार हो रहे हैं। हमारी यूनिट ने मरीजों को चेकअप के साथ उचित सलाह व जरूरी दवाइयां दी।
डाॅ त्रिवेदी का कहना है कि ओरो डेंटल ओरल कैंसर के प्रति जागरूकता, उचित और सुलभ इलाज के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें हमारा मोबाइल मेडिकल वैन काफी मददगार साबित हो रहा है। कैंप के दौरान कई बच्चे और बुजुर्ग भी आये, जिन्हें आवश्यक सुझाव दिये गये।