पटना/बिहार कारोबार न्यूज। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 15 मई को टर्की में फाॅरेन इकोनाॅमिक रिलेशन बोर्ड (एफइआरबी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में व्यापार की संभावनाओं पर विस्तृत बातचीत हुई। इस मौके पर टर्की में भारत के कोंसुलेट जनरल पी. मुखर्जी के साथ भारतीय दूतावास के दो वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। बीआईए का प्रतिनिधिमंडल व्यापार की संभावनाओं को तलाशने के लिए 8 मई से इजराइल और टर्की के दौरे पर है।