पटना/बिहार कारोबार न्यूज। ताईपाई (ताईवान) वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निदेशक जाॅर्ज लीन बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स के अधिकारियों से चैंबर परिसर में मिले। इस दौरान बिहार-ताईवान के बीच व्यापार संभावनाओं पर चर्चा हुई। अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने जाॅर्ज लीन को बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स का काॅफी टेबल बुक दिया । इस अवसर पर महामंत्री अमित मुखर्जी, उपाध्यक्ष एनके ठाकुर व मुकेश कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल मौजूद थे।