मुख्य समाचार

बिजनस प्लान प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा एक लाख

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) अपने वेंचरपार्क के माध्यम से एक बार पुनः बिजनस प्लान प्रतियोगिता 2018 करने जा रहा है। प्रतियोगिता में स्टार्टअप, स्टूडेंट एवं जिनके पास बिजनस इनोवेटिव आइडिया है। वे इसमें शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार वेंचरपार्क की वेबसाईट www.biaincubator.com पर जा कर अपने बिजनेस आइडिया को जमा करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2018 है। बीआईए 2016 से बिजनस प्लान प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर रहा है। 

चयनित सर्वश्रेष्ठ बिजनस आइडिया को वेंचरपार्क की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। द्वितीय पुरस्कार को 50 हजार और तृतीय पुरस्कार को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10-10 हजार रुपये मिलेगा। विजेताओं को इनाम की राशि बिहार स्टार्टअप काॅनक्लेव 2018 के समारोह में दी जायेगी। 

बिजनस प्लान प्रतियोगिता 2018 की घोषणा के मौके पर अध्यक्ष केपीएस केशरी, उपाध्यक्ष संजय भरतिया, वेंचरपार्क गवर्निंग कमिटी के सचिव संजय गोयनका, सदस्य नरेश नंदन एवं आशीष रोहतगी समेत कई गण्यमान्य  मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें