मुख्य समाचार

तीन दिवसीय बिहार-झारखंड ज्वेलरी शो 25 नवंबर से

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । बिहार-झारखंड ज्वेलरी शो (बीजेजेएस) के पहले संस्करण का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में होने जा रहा है। इंडियन बूलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (इबजा) के सहयोग से 25 से 27 नवंबर, 2018 तक ज्वेलरी शो होगा। इवेंट पार्टनर ग्लेमबाॅक्स और कार्तिक ज्वेलर्स हैं। 

इबजा बिहार के अशोक वर्मा का कहना है कि शो पूरी तरह बिजनस टू बिजनस (बीटूबी) पर आधारित है। जहां बडे़-बड़े ज्वेलरी निर्माता और थोक विक्रेता अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही रिटेल कारोबारियों के लिए सेमिनार भी होगा। सेमिनार कारोबार बढ़ाने में मददगार होगा। बिहार-झारखंड में ज्वेलरी कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर शो का आयोजन किया जा रहा है। 


संबंधित खबरें