मुख्य समाचार

चैंबर ऑफ काॅमर्स से प्रशिक्षित महिलाओं में प्रमाणपत्र वितरित 

पटना । बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित 335 महिलाओं में प्रमाणपत्र 16 जुलाई को वितरित किया गया । प्रमाणपत्र डीजी सह सीएमडी, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम सुनील कुमार एवं एसबीआई के जीएम वीएस नेगी ने दिया । 

डीजी सुनील कुमार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चैंबर की प्रशंसा की एवं सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे चाहें तो पुलिस विभाग में भी अपना कैरियर बनाकर राज्य का नाम रौशन कर सकती हैं । जीएम वीएस नेगी ने प्रशिक्षण के बाद रोजगार शुरू करने के लिए बैंक की ओर से दिए जानेवाले ऋण के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया । 

चैंबर अघ्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में सिलाई-कटाई, मेहंदी एवं कम्प्यूटर का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है । ब्यूटिशियन कोर्स भी शुरू करने की योजना है। चैंबर के उपाध्यक्ष एवं कौशल विकास के संयोजक मुकेश कुमार जैन ने 2014 से महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कोर्स एवं प्रशिक्षित महिलाओं के संबंध में विस्तार से उल्लेख किया । 

इस अवसर पर चैंबर के अमित मुखर्जी, एनके ठाकुर, विशाल टेकरीवाल, डाॅ रमेश गांधी, सत्य प्रकाश, रंजीत कुमार, सावल राम ड्रोलिया, अनिल पचीसिया एवं डाॅ गीता जैन मौजूद थे । 
 


संबंधित खबरें