मुख्य समाचार

आईटीसी का आशीर्वाद स्वस्ति दूध अब पटना में भी उपलब्ध

पटना। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईटीसी ने पटना में आशीर्वाद स्वस्ति दूध पाउच पैक में 24 अगस्त को लांच किया। खास बात यह है कि कंपनी ने 108 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में इसे जारी किया है। दूध शहर के खुदरा दुकानों पर उपलब्ध होगा। 500 एमएल पैक की कीमत 19 रुपये और 1 लीटर पैक की कीमत 38 रुपये है। आईटीसी ने इसी साल मुंगेर और भागलपुर में भी दूध लांच किया है। 

उद्योग मंत्री : उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने 108 वीं वर्षगांठ पर आईटीसी लिमिटेड को बधाई दी। होटल मौर्य में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा आईटीसी बिहार में अमूल्य निवेश कर रही है। कंपनी 350 गांवों के लगभग 11,000 किसानों को आजीविका दे रही है। उम्मीद है कंपनी गुणवत्तायुक्त दूध से राज्य के लोगों को पोषण का उच्च स्तर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर : कंपनी के सीओओ (डेयरी एंड बिवरेज) संजय सिंगल ने कहा कि बिहार के उपभोक्ताओं ने आशीर्वाद स्वस्ति दूध को पसंद किया है। मुंगेर और भागलपुर में मिले बेहतर रेस्पांस के बाद हम इसे पटना में लांच कर रहे हैं। पैकेजिंग से पहले दूध की पांच चरणों में क्वालिटी जांच होती है। आशीर्वाद स्वस्ति दूध होमोजिनाइजेशन प्रक्रिया से गुजरता है। इस कारण क्रीम सतह पर जमने की जगह दूध को स्वाद में समृद्ध बनाने के लिए समान रूप से दूध में वितरित करता है। अब पटना के उपभोक्ता भी बेहतर स्वाद वाली चाय और गाढ़ी दही का आनंद ले सकेंगे। 

 इस मौके पर बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केसरी, बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी शाह समेत बड़ी संख्या में डेयरी क्षेत्र से जुड़े कारोबारी मौजूद थेे। 


संबंधित खबरें