पटना । सुकृष्णा काॅमर्स अकेडमी शिक्षक सम्मान से 30 लोगों को सम्मानित किया गया । शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन बेली रोड स्थित होटल एवीआर में हुआ । समारोह का उद्धघाटन सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, एमएलसी संजय पासवान, एमिटी यूनिवर्सिटी के वीसी डाॅ टी आर वेंकटेश, निदेशक डाॅ विवेकानंद, एसएन गुहा, बीके सिंह, विजय प्रकाश एवं गुलाब चंद राम जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया ।
सुकृष्णा काॅमर्स अकेडमी के निदेशक सीए विनय कुमार ने कहा कि सम्मानित लोगों के धैर्य व आत्मसम्मान को हमारी संस्था की तरफ से एक छोटी सी भेंट है । सीए विवेक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
सम्मानित होने वालों में कोरियोग्राफर मौसम शर्मा, गायक सत्येंद्र संगीत, बिग एफएम आरजे स्वेता, रेडियो मिर्ची आरजे शशि, पत्रकार अमिताभ ओझा, रत्ना पुरकायस्थ, फैशन डिजाइनर नितीश चंद्रा, साकेत प्रियदर्शी, शिक्षाविद गुरु रहमान, डाॅ एस एन गुहा, डाॅ राजीव वर्मा व डाॅ वी के सिंह समेत कई लोग शामिल थे ।