पटना । मोबाइल ब्रांड सेलकाॅम एवं मोबिला का डीलर्स मीट होटल मौर्य में 9 सितंबर को हुआ। मोबिटेक कंपनी के एमडी जिगनेश शाह ने प्रोडक्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा मुंबई की यह कंपनी ग्राहकों के विश्वास की बदौलत बिहार में 2008 से कारोबार कर रही है। उचित कीमत पर अच्छे प्रोडक्ट देना कंपनी का लक्ष्य है।
मोबिटेक कंपनी मोबाइल, बैटरी, चार्जर, डाटा केबल, ब्लू टूथ हेड फोन, पावर बैंक व हेडफोन का निर्माण करती है। इस मौके पर बिहार के सुपर स्टाॅकिस्ट हरेंद्र सिंह, आरएसएम सत्यजीत चैबे, बिहार प्रभारी मनोज सिंह, झारखंड प्रभारी संजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में वितरक एवं डीलर मौजूद थे।