पटना । बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स ने 28 सितंबर, 2018 के भारत व्यापार बंद का समर्थन किया है । खुदरा व्यापार एवं ई-काॅमर्स में विदेशी निवेश समेत कई नोटिफिकेशन के विरोध में बंद का आह्वान काॅन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स एवं आॅल इंडिया आॅर्गेनाइजेशन आॅफ केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस ने किया है ।
चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने खुदरा व्यापार एवं ई-काॅमर्स में विदेशी निवेश को नियंत्रित करने की सरकार से अपील की है । उन्होंने कहा कि देश में छोटे व्यवसायियों की संख्या अधिक है । खासकर बिहार जैसे आर्थिक दृष्टि से पिछड़े राज्य में ऐसे व्यवसायियों की संख्या और भी अधिक है । येे व्यवसाय को स्वरोजगार के रूप में अपनाते हुए परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं । ऐसी परिस्थिति में यदि खुदरा व्यापार एवं ई-काॅमर्स में विदेशी निवेश को अनुमति दी गयी, तो काफी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे ।