सेलम /पटना । बिहार राज्य खादी बोर्ड ने उद्योग विभाग के सहयोग से सेलम (तमिलनाडु) में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया है। प्रदर्शनी 9 से 11 अक्टूबर, 2018 तक है। सेलम स्माॅल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भी इसमें भागीदार है।
खादी काॅटन और साड़ी की पूरी रेंज यहां उपलब्ध है। खरीद पर 20 फीसदी की छूट भी है। सेलम के श्रद्धा काॅलेज रोड स्थित देवीगम विवाह हाॅल में प्रदर्शनी लगी है।