पटना । किसी भी कंपनी के लेदर व नाॅन लेदर प्रोडक्टस की मरम्मत, सफाई व रंगाई के लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। रिवाइवल सर्विसेज ने किफायती कीमत पर पटना में काम शुरू किया है। मौर्यलोक काॅम्पलेक्स के मौर्य टावर के शाॅप 8 में आपको सारी सुविधाएं मिलेंगी।
रिवाइवल सर्विसेज की शाजिया कैसर ने बताया कि नाॅर्थ इस्ट में इस तरह का यह पहला शाॅप है। इसके बाद अन्य शहरों में भी रिवाइवल सर्विसेज की शाखाएं खुलेंगी। किसी भी कंपनी के एक जोड़ी जूते की सफाई का खर्च 200-250 रुपये है। फेस्टिवल के मद्देनजर अभी छूट दी जा रही है।
बिहार स्टार्ट अप पाॅलिसी के तहत रिवाइवल सर्विसेज ने काम शुरू किया है। लांचिंग के मौके पर उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि लेदर सेक्टर में इस तरह का काम सराहनीय है। इस मौके पर बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा, बीआईए के केपीएस केसरी व राम लाल खेतान मौजूद थे।