पटना । अपोलो डायग्नोस्टिक्स ने सगुना मोड़ में क्षेत्रीय रेफ्रेन्स लैब की शुरुआत की है । इस लैब से बिहार-झारखंड के लोगों को उच्च स्तरीय पैथोलाॅजीे जांच की सुविधा मिलेगी । लैब का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में हेल्थकेयर क्षेत्र में निजी निवेश की जरूरत है । इस दिशा में अपोलो का प्रयास सराहनीय है। बीपीएल कार्ड धारकों को टीबी जांच पर 50 फीसदी की छूट है ।
अपोलो हेल्थ लाइफस्टाइल के सीईओ नीरज गर्ग ने बताया कि कंपनी ने लैब की नवीनतम तकनीक में निवेश किया है। इसमें हाई-एंड टीबी टेस्टिंग मशीन जेनएक्सपर्ट है। इससे टीबी का पता एक दिन में लग सकता है जबकि पहले 7 से 42 दिन लगते थे । काॅल सेंटर 0612-3344242 पर फोन कर जांच के लिए प्रतिनिधि को निःशुल्क घर बुलाने की भी सुविधा है। अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सीओओ रवींद्र कुमार ने कहा कि एलिसा परीक्षण मशीन से डेंगू की सही पुष्टि और निदान हो सकेगा । यह तकनीक वर्तमान में सरकारी लैब में उपलब्ध है।