पटना/ 29.11.18 । इंदिरा गांधी प्लेनेटोरियम हाॅल में चल रही सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में सिल्क थीम पर आधारित फैशन शो सिल्क ऐरा का आयोजन किया गया । मॉडल्स साड़ियां और सूट पहनकर रेंप पर उतरी, तो सिल्क की चमक में दर्शक खो गये । कश्मीरी राउंड में पशमीना शाॅल, शिफाॅन साड़ी और सूट के जरिये कश्मीरी बुनकरों की मेहनत को बताया गया ।
सिल्क प्रदर्शनी के प्रबंधक टी अभिनंद ने बताया कि आयोजन का मकसद बुनकरों की कला को लोगों को सामने लाना है। मॉडल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक के सिल्क उत्पादों को प्रदर्शित किया। शो के कोरियोग्राफर संजर मकरानी थे । मॉडल्स के साथ बुनकरों ने भी रेंप वॉक किया। साथ ही साड़ी बनाने के कठिन तरीकों से दर्शकों को अवगत कराया।