मुख्य समाचार

टाटा हिटाची ने बिहार के बाजार में उतारा बैकहो लोडर शिनराय

पटना / 3.12.18 । टाटा हिटाची ने नया बैकहो लोडर शिनराय बिहार के बाजार में उतारा है । होटल मौर्या में आयोजित लांचिंग समारोह में कंपनी के निदेशक (सेल्स एवं मार्केटिंग) शिन नाकाजीमा ने कहा कि बिहार हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है। उम्मीद है कि नई  तकनीक  का बैकहो लोडर बहुत जल्द बाजार में अपनी पहचान बना लेगा । इसमें कई आधुनिक फीचर हैं । इस मौके पर अधिकृत विक्रेता मोहन हिमतसिंगका भी मौजूद थे।  

जापानी भाषा में शिनराय का अर्थ भरोसा और आत्मविश्वास है । इसकी मशीन गहरी खुदाई के लिए उपयुक्त है। इंजन कम आरपीएम पर भी ज्यादा टाॅर्क देने में भी सक्षम है। केबिन में अधिक जगह होने से ड्राइवर के लिए सुविधाजनक है । साथ ही इसमें एयर कंडिशन का भी आॅप्शन है । 

कंपनी के सीनियर जीएम (सेल्स एवं मार्केटिंग) हेमंत माथुर ने बताया कि दक्षिण भारत, छत्तीसगढ़, झारखंड और नागपुर में शिनराय को लांच कर चुके हैं । पटना में पेश करने के साथ हमारी पहुंच बढ़ेगी और साल के अंत तक हम पूरे भारत में इसे लांच कर देंगे ।
 


संबंधित खबरें