मुख्य समाचार

गो गैस कम्पोजिट एलपीजी सिलिंडर बिहार में भी उपलब्ध 

पटना/18.12.18 । काॅन्फिडेन्स पेट्रोलियम इंडिया ने एलिट गो गैस एलपीजी सिलिंडर को पटना में लांच किया । काॅन्फिडेन्स समूह निजी क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा एलपीजी सिलिंडर निर्माता और एलपीजी बाॅटलर है। होटल चाणक्य में आयोजित समारोह में कंपनी के जीएम सचिन दुधे ने कम्पोजिट एलपीजी सिलिंडर्स को बिहार के बाजार में उतारने की घोषणा की। 

सिलिंडर में मौजूद तीन विशेषताएं इसे मेटल सिलिंडर से अलग करती है । मेटल सिलिंडर के मुकाबले इसका वजन आधा, पारदर्शी होने के कारण गैस के लेवल को देखना आसान एवं ब्लास्ट प्रूफ होने के कारण यह सुरक्षित है। साथ ही फर्श पर जंग भी नहीं लगता है ।

डीजीएम संजय जेना ने कहा कि यह क्षेत्र रोजगार निर्माण में भी सहायक होगा । विकसित देशों में लंबे समय से कम्पोजिट एलपीजी सिलिंडर का उपयोग हो रहा है। 5 एवं 2 किलो के छोटे कम्पोजिट सिलिंडर स्टूडेंट, अस्पताल व आउटडोर पार्टी के लिए उपयोगी होंगे । 
 


संबंधित खबरें