मुख्य समाचार

होटल गार्गी ग्रैंड ने किया कारोबार का विस्तार 

पटना/19.12.18। होटल गार्गी ग्रैंड व्यवसाय का विस्तार करते हुए गार्गी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में परिवर्तित हो गया है। गार्गी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स अब देश के कई शहरों में अपनी सेवाएं देगा। 

चेयरमैन रमेश कुमार सिंह ने कहा कि 2009 में होटल की शुरुआत पटना से हुई थी। बिहार में सफलता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर लाने की कोशिश की गई है। कंपनी का लक्ष्य 2020 तक 10 एवं 2030 तक 50 होटल टेकओवर का है। निदेशक उमाश्री सिंह ने कहा कि होटल गार्गी ग्रैंड पटना एवं गार्गी गौतम विहार रिसोर्ट राजगीर ग्राहकों को सेवा दे रहा है। हमारा अगला टेकओवर प्रोजेक्ट गार्गी लाइट इंदौर, ग्लैडन इंदौर, ग्लैडन गोवा, जियोन बोधगया, गार्गी लाइट भागलपुर व जियोन सूर्या विहार औरंगाबाद का है। 

जीएम अभय झा ने बताया क्रिसमस एवं नये साल पर होटल गार्गी ग्रैंड में पटनावासियों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सहायक निदेशक सेल्स अविनाश सिंह ने बताया कि संडे ब्रंच का लगातार आयोजन हो रहा है। इसमें ग्राहकों को 101 व्यंजन परोसा जाता है। 
 


संबंधित खबरें