पटना/23.12.18 । ऑल इंडिया राइस मिल एसोसिएशन की बैठक त्रिची (तमिलनाडु) में 21 दिसंबर, 2018 को हुई। बैठक में तमिलनाडु के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री थीरू आर कामराज समेत 500 से अधिक राइस मिलर्स मौजूद थे।
बिहार स्टेट राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि बैठक में राइस मिल से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान का भुगतान एवं सरकारी धान-चावल अनुपात को उचित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने तमिलनाडु राइस मिल एसोसिएशन कार्यशैली की प्रशंसा की।