पटना/31.12.18। आदित्य विजन लि. के मेगा ड्रा 2018 के विजेता पटना के राज कुमार शर्मा हैं। उन्हें ड्रा में फ्लैट मिला है। राज कुमार ने आदित्य विजन से टीवी खरीदी थी। खरीदें और जीतें-2018 मेगा ड्रा का आयोजन लेडी स्टीफेंश परिसर में किया गया। पटना के गौतम चंद्रा एवं गौतम साह को आल्टो कार मिली है। इसके अलावा पटना समेत अन्य जिलों के 75 ग्राहकों को मोटरसाइकिल एवं 300 ग्राहकों को स्मार्ट फोन भी मिला है।
आदित्य विजन के निदेशक निशांत प्रभाकर ने बताया कि 31 दिसंबर 2019 को भी इसी तरह का मेगा ड्रा होगा । 1 जनवरी से 30 दिसंबर 2019 के बीच खरीददारी करने वाले ग्राहक ड्रा में शामिल होंगे। 10 हजार की खरीद पर कूपन मिलेगा। बिहार में आदित्य विजन के 38 शोरूम में इलेक्ट्राॅनिक सामान की पूरी रेंज उपलब्ध है।