पटना/25.01.19 । आदि महोत्सव में tribes india के स्टाॅल पर 40 फीसदी तक छूट है। इसके अलावा अन्य स्टाॅल पर भी प्रोडक्ट किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं। ऊनी कपड़े, साड़ी, शर्ट, कुर्ता, बांस निर्मित आकर्षक उत्पाद एवं बीज रहित इमली लोगों को पसंद आ रहे हैं।
इंदिरा गांधी प्लेनेटोरियम में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले आदि महोत्सव का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया। आदिवासी समाज की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए उन्होंने ट्राइफेड को बधाई दी। पटनावासियों से कहा कि इनके सामान को लेकर इन्हें प्रोत्साहित करें। हर राज्य का सामान यहां मौजूद है। 10 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में करीब 8 करोड़ बिक्री का लक्ष्य है। ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने भी अपने विचारों को रखा।

बेतिया की थारू जनजाति के वस्त्र उत्पाद एवं आदिवासी समाज की पहचान तीर-धनुष भी है। सभी प्रोडक्ट हस्त निर्मित हैं। आदि महोत्सव का आयोजन ट्राइफेड कर रहा है। यह भारत सरकार के ट्राइबल अफेयर्स मंत्रालय के अधीन है। लोगों का स्वागत आदिवासियों ने गीत एवं नृत्य से किया । इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक एडी मिश्रा एवं एसके राजू भी मौजूद थे।