मुख्य समाचार

लेनेवो इंडिया का पटना में खुला तीसरा एक्सक्लूसिव स्टोर

पटना/26.03.19 । लेनेवो इंडिया ने पटना में नये एक्सक्लूसिव स्टोर आई स्क्वायर (I square) को लांच किया। दत्ता मेंसन, एसपी वर्मा रोड स्थित आई स्क्वायर राजधानी में कंपनी का तीसरा एक्सक्लूसिव स्टोर है। इस स्टोर में लेनेवो के लैपटॉप, डेस्कटाॅप और हाई टेक्नोलाॅजी के लीजन व योगा सीरिज उपलब्ध हैं। इनकी कीमत बीस हजार से 1.80 लाख रुपये तक है। 

आई स्क्वायर केे लांचिंग के मौके पर प्रमोद अग्रवाल, कंपनी के जीएम (इस्ट) नवीन केजरीवाल, आरएम (इस्ट) हेमंत बाघेल व एरिया सेल्स मैनेजर प्रणव कुमार मौजूद थे। 

जीएम नवीन केजरीवाल ने बताया कि ग्राहकों की सुिवधा के लिए इएमआई स्कीम भी है। आई स्क्वायर बिहार का छठा और पूर्वी क्षेत्र का 27वां शोरूम है। लेनेवो की बिहार के बाजार में 18 फीसदी और पूर्वी क्षेत्र में 21.1 फीसदी हिस्सेदारी है। 2019-20 की दूसरी तिमाही तक हमारा लक्ष्य 25 फीसदी पाने का है। बिहार के प्रमख शहरों में भी एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने की योजना है।  
 


संबंधित खबरें