मुख्य समाचार

ईजीडे क्लब ने पटना में लांच किये चार स्टोर 

पटना/30.03.19। फ्यूचर ग्रुप के ईजीडे क्लब (easy day club ) ने पटना में चार नये स्टोर लांच किये हैं। ये स्टोर आशियाना-दीघा रोड, महात्मागांधी नगर, आरएमएस काॅलोनी शिव मंदिर मेन रोड और बारी पथ पर नूरी मस्जिद के करीब हैं। कंपनी अगले दो चरणों में पटना में 10 और स्टोर खोलेगी। 

ईजीडे क्लब स्टोर में दूध, अनाज, फल, सब्जी, खाद्य पदार्थ और रोजमर्रा के आवश्यक सामान की पूरी रेंज उपलब्ध है। ईजीडे क्लब के सदस्यों को 10 फीसदी की छूट मिल रही है। साथ ही डेयरी उत्पादों पर भी भारी छूट है, जो अन्य जगहों पर नहीं है। कैशबैक ऑफर भी दिये जा रहे हैं।

लांचिंग के मौके पर कंपनी के बिजनस हेड (इस्टर्न) राज बनर्जी, स्टोर ऑपरेशन इंचार्ज अमित अग्रवाल व एरिया मैनेजर (बिहार-झारखंड) कौशल किशोर मौजूद थे।  


संबंधित खबरें