पटना/30.04.19। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। शाही काॅम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में संघ ने ज्वेलरी ट्रेड से जुड़ी सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने सर्राफा व्यवसायियों से कहा कि वे भविष्य में उनके और सरकार के बीच एक कड़ी का काम करते रहेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव शशि कुमार, पूर्व महासचिव भरत मेहता, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, संयुक्त सचिव अंकुर रस्तोगी व प्रतीक गौरव के अलावा डाकबंगला, बोरिंग रोड, मुरादपुर, मछुआटोली व लंगरटोली इकाई के सदस्य उपस्थित थे।