मुख्य समाचार

तनिष्क फ्रेजर रोड व जगदेव पथ में अक्षय तृतीया ऑफर 

पटना/01.05.19 । तनिष्क के फ्रेजर रोड व जगदेव पथ मोड़ स्थित शोरूम में अक्षय तृतीया ऑफर चल रहा है। ऑफर 7 मई तक है। गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक , वहीं हीरे के आभूषणों पर फ्लैट 25 फीसदी छूट है। 

तनिष्क फ्रेजर रोड व जगदेव पथ शोरूम के प्रबंधक उमेश टेकरीवाल का कहना है कि अक्षय तृतीया 7 मई को है। इस दिन को खास बनाने के लिए कंपनी ने आकर्षक कलेक्शन पेश किया है। 

डायमंड ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। कम कीमत पर हीरे के गहने उपलब्ध हैं। अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस कारण गहनों की एडवांस बुकिंग भी हो रही है। कई ग्राहक विवाह समारोह को देखते हुए ब्राइडल ज्वेलरी की खरीदारी कर रहे हैं। 

ज्वेलरी 10 हजार रुपये से शुरू है। शोरुम में कुंदन, पोलकी एवं जड़ाऊ आभूषणों की पूरी रेंज है। गहनों की शुद्धता की जांच के लिए कैरेट मीटर भी उपलब्ध है। प्रबंधक ने शहरवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी है।  
 


संबंधित खबरें