मुख्य समाचार

कारोबारियों के लिए पेंशन स्कीम की कैट ने की सराहना 

नई दिल्ली/पटना/01.06.19। व्यापारियों के लिए घोषित पेंशन स्कीम से छोटे कारोबारी उत्साहित हैं। इस योजना से उन्हें 60 साल की उम्र के बाद तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। केंद्र सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए योजना लागू की है। 

काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार चैप्टर के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा किया। 19 अप्रैल को कैट के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि वह व्यापारियों के लिए कुछ करेंगे। पद संभालते ही उन्होंने तोहफा दे दिया। 

बिहार चैप्टर के अध्यक्ष ने कहा कि कैट हमेशा से छोटे कारोबारियों के हित की बात करता रहा है। इसी का नतीजा है कि पेंशन स्कीम शुरू हुई। इसका लाभ देश के करीब तीन करोड़ छोटे कारोबारियों को मिलेगा। 
 


संबंधित खबरें