मुख्य समाचार

गो कलर्स ने राजधानी में खोले तीन स्टोर 

पटना/19.06.19। महिलाओं के लिए बाॅटम वियर बनाने वाली मशहूर कंपनी गो कलर्स ने पटना में तीन स्टोर लांच किये हैं। स्टोर बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड और कंकड़बाग में हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कंपनी ने अपने नये अभियान #Lets Go Girl  की शुरुआत की है। अभियान आधुनिक समय की निडर महिलाओं के लिए है।

गो कलर्स के हेड मार्केटिंग एंड सेल्स राहुल राव ने कहा कि हमें पटना आने की खुशी है। महिलाओं को बाॅटम वियर के कई विकल्प हमारे स्टोर्स में मिलेंगे। लेगिंग्स एवं चूड़ीदार जैसे सदाबहार क्लासिक्स, ऑफिस वियर के लिए ट्राऊजर्स एवं पैंट और जेगिंग्स, प्लाजो और कुलोट्स जैसी पार्टी रेंज की पूरी श्रृंखला यहां उपलब्ध है। 

खास अवसर एवं त्योहार, इवनिंग नाईट आउट और पार्टी तक चमकती लेगिंग्स और प्लाजो और खूबसूरत पैंट्स की विशेष श्रृंखला भी है। यदि आपको फ्यूज़न और इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद है, तो धोती और पटियाला आपको पसंद आएंगे। बच्चों और प्लस साईज श्रेणी के लिए भी बाॅटम वियर है। 


संबंधित खबरें