पटना/09.07.19। हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद हबीब का कहना है कि लोगों की बदलती जीवन शैली के साथ सौंदर्य सेवाओं की मांग भी काफी बढ़ गई है। इस तरह की प्रवृत्ति छोटे शहरों में भी काफी दिख रही है। जावेद हेयर एंड ब्यूटी उद्योग की जानकारी प्रेस प्रतिनिधियों को देने पटना आए थे।
जावेद ने कहा कि सोशल मीडिया ने भी लोगों पर अच्छा दिखने और अच्छा अनुभव करने का काफी दबाव बना रखा है। इन सबकी शुरूआत होती है सिर से। इसलिए बाल आपके सौंदर्य का एक अभिन्न हिस्सा है।
बिहार की युवा पीढ़ी को देखते हुए यह राज्य बड़ी संख्या में सैलून की क्षमता रखता है। हमारे व्यापार का ढांचा जोड़ो और चलाओ की तरह है। हम बिहार, झारखंड और उड़ीसा में ऐसे साथी की तलाश में हैं जो इस व्यापार के प्रति काफी उत्साहित हैं। इसके लिए अरविंद गुप्ता और रवि गुप्ता को मास्टर फ्रेंचाइजी नियुक्त किया गया है। जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड देश के 24 राज्य और 125 शहरों में 875 से अधिक दुकानों के साथ संचालित है।