मुख्य समाचार

बालमुकुंद टीएमटी का मुंसेपुर गांव में नेत्र जांच शिविर 

पटना। बालमुकुंद टीएमटी ने बिहटा के मुंसेपुर गांव में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। सामुदायिक कार्यक्रम के तहत 2600 से अधिक लोगों के आंखों की जांच एवं 38 की सर्जरी की गई। जरूरतमंदों में चश्मा भी वितरित किया गया। 

इस कार्य में साईं लायंस नेत्रालय ने भी सहयोग किया। मुंसेपुर गांव को अभिग्रहण ग्राम के रूप में मान्यता मिल गई है। इस मौके पर बालमुकुंद टीएमटी के संजीव कनोडिया, साईं लायंस नेत्रालय के अशोक कुमार, फ्रैंकलिन डैनियल, धनंजय कुमार एवं सुशील मौजूद थे।        
 


संबंधित खबरें